राजनांदगांव: युवती की न्यूड फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

0
36

राजनांदगांव। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने युवती की न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को पीड़िता ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि गौरी नगर निवासी शेख अरबाज (22 वर्ष) ने 15 मई 2026 को इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी न्यूड तस्वीरें उसके पति और परिचितों को भेजकर वायरल कर दीं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि समझाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 323/2026 के तहत धारा 78, 351(3) बीएनएस एवं 67(ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर 2 जुलाई 2026 को उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन जब्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपी का नाम: शेख अरबाज (22 वर्ष), निवासी गौरी नगर, महादेव नगर, वार्ड क्रमांक-14, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here