CM विष्णुदेव साय बोले: कमजोर मानसून में किसानों के साथ सरकार, AI मिशन पर होगा विशेष फोकस

0
30

रायपुर। Cg dustak 

छत्तीसगढ़ में अल नीनो के प्रभाव से मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने किसानों से मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए खेती की योजना बनाने की अपील की।

जांजगीर-चांपा और सक्ती दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग पहले ही कमजोर मानसून की संभावना जता चुका है। सरकार भी लगातार किसानों को जागरूक कर रही है कि वे बारिश की स्थिति के अनुसार फसल और खेती की रणनीति तैयार करें।

AI मिशन पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री साय ने मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि इस वर्ष के बजट में सरकार ने पांच मिशन शामिल किए हैं, जिनमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मिशन भी प्रमुख है। उन्होंने कहा कि AI का उपयोग तेजी से हर क्षेत्र में बढ़ रहा है और इसके प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है।

चरण पादुका योजना पर बोले मुख्यमंत्री

चरण पादुका योजना के टेंडर पर हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने यह योजना बंद कर दी थी, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे फिर से शुरू किया है और आगे भी हर वर्ष इसका लाभ पात्र लोगों को दिया जाएगा।

IIM रायपुर में होगा चिंतन शिविर

मुख्यमंत्री ने बताया कि 4 और 5 जुलाई को IIM रायपुर में सरकार का तीसरा चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें गुड गवर्नेंस, सरकारी कार्यप्रणाली और प्रशासनिक सुधारों पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे चिंतन शिविर सरकार के कामकाज को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here