
रायपुर/ CG DASTAK
राजधानी रायपुर में डायल-112 सेवा में तैनात एक आरक्षक के खिलाफ बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। ड्यूटी में लापरवाही और अमर्यादित व्यवहार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता ने संबंधित आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आरक्षक पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने और अनुचित व्यवहार करने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित आरक्षक का मुख्यालय नियमानुसार निर्धारित रहेगा तथा मामले की विभागीय जांच जारी रहेगी।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि डायल-112 जैसी आपातकालीन सेवा में तैनात कर्मियों से अनुशासन, तत्परता और जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।










