छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को बड़ी राहत: शिक्षा सत्र 2026-27 तक पुनर्नियुक्ति को मिली मंजूरी

0
10

रायपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक संवर्ग को बड़ी राहत दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक के पात्र शिक्षकों को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति देने की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है।

यह निर्णय लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर राज्य शासन द्वारा अनुमोदित किया गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय को दिए गए निर्देश

जारी आदेश में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देशित किया गया है कि पुनर्नियुक्ति संबंधी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र शिक्षकों को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति देने की आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

शिक्षण व्यवस्था रहेगी निर्बाध

स्कूल शिक्षा विभाग का मानना है कि इस निर्णय से शासकीय और शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था की निरंतरता बनी रहेगी। साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर के पुनर्नियुक्ति के पात्र शिक्षकों को राहत मिलने के साथ-साथ नए शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here