CG News: मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही तीनों की मौत

0
17

जांजगीर-चांपा। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान दलहरण दास वैष्णव (62 वर्ष), केदार बरेट (52 वर्ष) और संतु यादव (70 वर्ष), निवासी ग्राम डोंगरी-कोरबी के रूप में हुई है। तीनों रोज की तरह सुबह भारतमाला रोड पर टहलने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर हुई तीनों की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी

बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि घटना सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुई। मृतकों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here