CG News: धमतरी में 250 एकड़ शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने दी चक्काजाम आंदोलन की चेतावनी

0
11

News:धमतरी। CG DASTAK 

जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोरगांव के ग्रामीणों ने गांव की शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब 10 वर्षों से बाहरी लोगों द्वारा लगभग 250 एकड़ शासकीय भूमि पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे चरागाह और अन्य सार्वजनिक उपयोग की जमीन प्रभावित हो रही है।

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों और पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चक्काजाम आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो गांव में विवाद की स्थिति बन सकती है और वे चक्काजाम सहित उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि शिकायत की जानकारी तहसीलदार को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि गांव की शासकीय सीमाओं (बाउंड्री) का सत्यापन और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी तथा जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल ग्रामीणों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here