CG News: कांकेर में दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, स्टेट हाईवे पर मची अफरा-तफरी

0
8

News:कांकेर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पखांजूर थाना क्षेत्र के माटोली चौक के पास स्टेट हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग लग गई और कुछ  देर में दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

हादसे की सूचना मिलते ही पखांजूर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे तक दोनों ट्रकों से धुआं और आग की लपटें उठती रहीं।

दोनों चालक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद दोनों ट्रकों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। हादसे के चलते स्टेट हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

बड़ा हादसा टला, जांच में जुटी पुलिस

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार चालकों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here