CG News: रायपुर ग्रामीण पुलिस को पहली बार मिला पुलिस लाइन प्रभारी, वैभव मिश्रा संभालेंगे कमान

0
34

News:रायपुर। CG DASTAK

रायपुर ग्रामीण पुलिस को पहली बार अपना पुलिस लाइन प्रभारी (रक्षित निरीक्षक) मिल गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के अनुसार रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस बल और आवश्यक संसाधनों के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, वैभव मिश्रा को पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के क्षेत्राधिकार में वीआईपी भ्रमण, कानून-व्यवस्था ड्यूटी और पुलिस बल के समुचित प्रबंधन का दायित्व दिया गया है। वे सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) नीलेश द्विवेदी के पर्यवेक्षण में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

  1. ग्रामीण पुलिसिंग को मिलेगा नया ढांचा

अब तक रायपुर पुलिस लाइन से पुलिस कमिश्नरेट और रायपुर ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराया जाता था। लेकिन पहली बार ग्रामीण पुलिस के लिए अलग से रक्षित निरीक्षक की नियुक्ति होने से पुलिस व्यवस्था और संसाधन प्रबंधन अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होने की उम्मीद है।

इस निर्णय से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, वीआईपी ड्यूटी के दौरान पुलिस बल की तैनाती और संसाधनों के बेहतर समन्वय में मदद मिलेगी। इसे रायपुर ग्रामीण पुलिसिंग को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here