CG News: रेत में दबी मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से सनसनी; शिनाख्त में जुटी पुलिस

0
14

News:महासमुंद। CG DASTAK 

 

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव का आधा हिस्सा रेत के बाहर और आधा हिस्सा रेत में दबा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही खल्लारी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

दो दिन पुरानी बताई जा रही युवती की लाश

 

घटनास्थल से पुलिस को युवती की एक चप्पल और बालों का गुच्छा भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका के सभी पहलुओं से जांच कर रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मृतिका की शिनाख्त में जुटी पुलिस

फिलहाल मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि युवती की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here