बिलासपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: इलेक्ट्रिक ऑटो से हो रही थी सप्लाई, 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार

0
68

बिलासपुर। CG DASTAK

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस और ACCU टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो इलेक्ट्रिक ऑटो के जरिए गांजे की सप्लाई कर रही थीं। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा सप्लाई किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस और ACCU टीम ने सीपत रोड पर घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया।

इस दौरान टीम ने दो इलेक्ट्रिक ऑटो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो में रखी 8 बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों में छिपाकर रखा गया करीब 90 किलो गांजा बरामद हुआ।

8 महिलाएं गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ऑटो में सवार 8 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे गांजा को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सीपत की ओर ले जा रही थीं। सभी आरोपी महिलाएं मटियारी गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं।

46 लाख से ज्यादा का माल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 90 किलो गांजा और दो इलेक्ट्रिक ऑटो जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 46 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20B और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here