फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े दाम, आम जनता पर बढ़ेगा बोझ

0
74

रायपुर। CG DASTAK

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने लगातार दूसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। इस बार पेट्रोल के दाम में करीब 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 19 मई 2026 से लागू हो गई हैं।

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े दाम

इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार दूसरी बार हुई इस वृद्धि से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। �

महानगरों में नए रेट

ANI द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, चार बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल के नए रेट इस प्रकार हैं—

पेट्रोल कीमत

दिल्ली – ₹98.64
कोलकाता – ₹109.70
मुंबई – ₹107.59
चेन्नई – ₹104.49

डीजल कीमत

दिल्ली – ₹91.58Q
कोलकाता – ₹96.07
मुंबई – ₹94.08
चेन्नई – ₹96.11

छत्तीसगढ़ में भी बढ़े दाम

राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। इसी वजह से लगातार ईंधन के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

महंगाई पर पड़ेगा असर

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं, सब्जियों और माल ढुलाई पर भी पड़ सकता है। इससे आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here