
दुर्ग। CG DASTAK
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रतिबंधित गुटखा बनाने वाले अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। नंदिनी थाना क्षेत्र में पुलिस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां भारी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा और कच्चा माल बरामद किया गया।

छापेमारी में 13 मजदूर मिले
कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में 13 मजदूर काम करते हुए पाए गए, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह कारोबार बड़े स्तर पर संचालित किया जा रहा था।
मशीनरी, पैकिंग मटेरियल और तैयार माल जब्त
- छापेमारी के दौरान टीम ने:
- बड़ी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा
- पैकिंग मटेरियल
- तैयार उत्पाद
- मशीनरी और उपकरण को जब्त किया है।

फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई जारी
फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस इस अवैध कारोबार के संचालकों और उससे जुड़े नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।
बड़े नेटवर्क की आशंका
प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह फैक्ट्री प्रतिबंधित गुटखा का बड़े स्तर पर उत्पादन कर अलग-अलग राज्यों में सप्लाई कर रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन को खंगाल रही है।










