
रायपुर। CG DASTAK
राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ‘3 Stumps’ एप से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस मामले में एप के मास्टरमाइंड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी के निवास पर क्राइम ब्रांच और थाना गंज की संयुक्त टीम ने दबिश दी है।
भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान डीएसपी, टीआई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घर के बाहर और आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कार्रवाई के दौरान कोई व्यवधान न हो।
दस्तावेजों की गहन जांच जारी
पुलिस टीम बाबू खेमानी के घर और उसके अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार तलाशी अभियान चला रही है। इस दौरान कई अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और सट्टा नेटवर्क से जुड़े सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विदेशी कनेक्शन की जांच
सूत्रों के मुताबिक, बाबू खेमानी के विदेशी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिलने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या सट्टा नेटवर्क के तार विदेशों से जुड़े हुए हैं और इसमें कितने लोग शामिल हैं।
लगातार एक घंटे से जारी कार्रवाई
पुलिस पिछले एक घंटे से अधिक समय से मौके पर मौजूद है और हर पहलू को खंगालते हुए साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।










