कल ‘राममय’ होगा जामगांव-आर: श्रीराम दरबार की भव्य शोभायात्रा, आतिशबाजी और बस्तर के पारंपरिक बस्तर नाचा से होगा स्वागत

0
131

रायपुर/जामगांव-आर।

जामगांव-आर में कल का दिन पूरी तरह राममय होने जा रहा है। यहां निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान श्रीरामचंद्र जी का विग्रह उनके पूरे राम दरबार के साथ जामगांव-आर पहुंचेगा, जिसके स्वागत के लिए पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार भगवान श्रीरामचंद्र जी का विग्रह दोपहर 2 बजे मंदिर के मुख्य निर्माणकर्ता श्री संदीप चंद्राकर के निवास स्थान अरिहंत नगर, सरोना से भव्य शोभायात्रा के रूप में निकलेगा। यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम करीब 4 बजे जामगांव-आर पहुंचेगी।

 

भव्य आतिशबाजी और पारंपरिक नृत्य से होगा स्वागत

जामगांव-आर पहुंचने पर भगवान श्रीरामचंद्र जी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान आतिशबाजी, जय श्रीराम के उद्घोष और बस्तर के पारंपरिक “बस्तर नाचा” के साथ श्रद्धालु भगवान श्रीराम को मंदिर तक लेकर जाएंगे।

सरपंच श्री रूपेंद्र शुक्ला जी का संदेश

ग्राम के सरपंच श्री रूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी अब निकट है और यह हम सभी के लिए राम कार्य है, जिसे मिलकर संपन्न करना है। उन्होंने कहा कि कल का दिन जामगांव-आर के लिए एक उत्सव का दिन है। हमारे प्रभु श्रीराम, माता जानकी और पूरा राम दरबार जामगांव आ रहा है, जिनका भव्य स्वागत किया जाएगा। समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों से कहा कि कल अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रामकाज के उत्सव का आनंद उठाएं

भक्तिमय माहौल में निकलेगी शोभायात्रा

भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के साथ पूरा राम दरबार जब जामगांव-आर पहुंचेगा, तब पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह से गूंज उठेगा। श्रद्धालुओं के अनुसार यह आयोजन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और अत्यंत पवित्र क्षण होगा।

ग्रामीणों का कहना है कि भगवान श्रीराम के आगमन से जामगांव-आर पूरी तरह राममय हो जाएगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दिव्य शोभायात्रा के साक्षी बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here