
एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा नशीली दवाओं के अवैध तस्करी पर नियंत्रण व प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की ग्रे रंग की होण्डा साईन ओआर 15 एम 1143 ग्रे होण्डा साईन ओआर 15 एम 1143 में अवैध कप सिरप लेकर आ रहा है, कि सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद एक होण्डा साईन ओआर 15 एम 1143 आया जिसे रोककर नाम पता पुछने पर मोटर सायकल चालक अपना नाम मोहम्मद रियाज पिता मोहम्मद ताज उम्र 46 साल साकिन मोतीझरन थाना धनुपाली जिला संबंलपुर हाल वार्ड नंबर 15 माता दरबार फोगुलाल सोनवानी के मकान बसना थाना बसना जिला महासमुन्द जिसके कब्जे से अपने पास रखे लाल,पीला, सफेद कलर के कपडे के छींटदार थैला के अंदर 27 नग 100-100 ML वाली Wings PHARMA Codeine Phospahate & Triprolidine Hydrochloride Syrup Wincerex Syrup कुल 2700 ML, किमती 5492.88 रूपये एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त एक होण्डा साईन ओआर 15 एम 1143 कीमती 15,000 रूपये, कुल जुमला कीमत 20492.88/- रूपये को जप्त किया गया है। नशीली कप सिरप को संबलपुर ओडिशा से बसना महासमुंद लाना बताया l आरोपी का कृत्य अपराध धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश की कार्यवाही की जा रही है।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
जप्त सम्पत्तीः-
01. 27 नग 100-100ML वाली Wings PHARMA Codeine Phospahate & Triprolidine Hydrochloride Syrup Wincerex Syrup कुल 2700 ML, किमती 5492.88 रूपये,
02. नशीली टेबलेट एवं कप सिरप के परिवहन में प्रयुक्त एक ग्रे कलर की होण्डा साईन OR 15 एम 1143 किमती 15000 रू. , कुल जुमला 20492.88/- रूपये
गिरफतार आरोपी-
01- मोहम्मद रियाज पिता मोहम्मद ताज उम्र 46 साल साकिन मोतीझरन थाना धनुपाली जिला संबंलपुर उडिसा, हाल वार्ड नंबर 15 माता दरबार फोगुलाल सोनवानी के मकान बसना थाना बसना जिला महासमुन्द।









