एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की कार्यवाही अवैध नशीली दवाई बिक्री/परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार

0
59

एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स द्वारा अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाई की तस्करी पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है इसी दरमियान सूचना मिली की दिनांक 10/03/2026 को मुखबीर सूचना पर संतोष पोर्ते पिता कार्तिक राम पोर्ते उम्र 31 साल साकिन भूलका सरायपाली थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से अवैध अवैध नशीली विसेरेक्स कफ सिरप कुल 07 नग प्रत्येक 100 एमएल कुल मात्रा 700 एमएल जिसकी किमत 1424.08 रूपये, नाइट्रोजेपम टैबलेट 30 पत्ता जिसमें प्रत्येक पत्ता में 10 नग टेबलेट कुल मात्रा 300 नग प्रत्येक टेबलेट 10 एमजी वाली कुल 3000 एमजी कीमत 2193.9 रूपये, पेंटाजोसिन इंजेक्शन कुल मात्रा 69 नग प्रत्येक 01 एमएल वाली कुल मात्रा 69 एमएल कीमत 4140 रूपये, एक मोटर सायकल होण्डा हार्नेट क्रमांक सीजी 6 एचए 2710 कीमत 70000 रूपये जुमला जप्त किमत 77757.98 रूपये जप्त कर आरोपीयों के विरूध्द अपराध धारा 21 NDPS काअपराध पंजीबद्ध किया गया संपूर्ण कार्यवाही थाना बसना पुलिस द्वारा किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी–

संतोष पोर्ते पिता कार्तिक राम पोर्ते उम्र 31 साल साकिन भूलका सरायपाली थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0।

जप्त संपत्ती–

01. अवैध नशीली विसेरेक्स कफ सिरप कुल 100 एमएल के 07 नग, कुल मात्रा 700 एमएल कीमती 1424.08 रूपये।

02. नाइट्रोजेपम टैबलेट10 एमजी वाली 10 नग टेबलेट के 30 पत्ता, कुल मात्रा 300 नग कीमत 2193.9 रूपये।

03. पेंटाजोसिन इंजेक्शन 01 एमएल वाली कुल मात्रा 69 नग कीमती 4140 रूपये।

04. एक मोटर सायकल होण्डा हार्नेट क्रमांक सीजी 6 एचए 2710 कीमत 70000 रूपये जप्त।

*जुमला जप्त किमत 77757.98 रूपये।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here