
➡️दिनांक 08/03/2026 के दरम्यानी रात को ग्राम टेका HP TEKA Fules पेट्रोल पंप से प्रार्थी हेमंत साहू पिता नेपाल साहू उम्र 25 वर्ष सा0 डुमरपाली थाना पिथौरा से तीन अज्ञात व्यक्ति पल्सर बाईक में आये प्रार्थी द्वारा रखे गये नकदी रकम करीबन 36500 रूपये व एक नग रेडमी कंपनी का पुराना इस्तेमाली मोबाईल् कीमती 5000 रूपये जुमला कीमती 41500 रूपये को जबरदस्ती लूट कर भाग जाने के संबंध में प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में दिनांक 09/03/2026 को अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 309(4),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। इसी प्रकार थाना सांकरा में भी ग्राम लोहरीन्हडोंगेरी में आवेदक सिलेश्वर सहिस से 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नगदी 500 रुपये एवं 2 नग पुराना मोबाइल कीमती 18000 रुपए लुट संबंधी प्रकरण अपराध क्रमांक 49/26 धारा 309(4),3(5 ) बीएनएस दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुरे जिला में नाकाबंदी, अलग अलग टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी मुकेश यादव उर्फ मुंडा पिता बलराम यादव उम्र 19 वर्ष निवासी संजय नगर सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा प्रकरण के अन्य 02 फरार आरोपी के पता तलाश हेतु टीम लगाया गया है।
⚫ गिरफ्तार आरोपी
1 मुकेश यादव उर्फ मुंडा पिता बलराम यादव उम्र 19 वर्ष निवासी संजय नगर सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0*
⚫ जप्त संपत्ति
1 *घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू
2 घटना के समय पहने हुये कपड़े ।
संपूर्ण कार्यवाही में महासमुंद पुलिस के थाना पिथौरा पुलिस द्वारा अहम भुमिका निभाई है।










