धान चोरी करने वाले दो आरोपी थाना सिंघोडा पुलिस के गिरफ्त में

0
29

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09/03/2026 को प्रार्थी प्रेम लाल प्रधान पिता रेशम लाल प्रधान थाना सिंघोड़ा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसका ग्राम खरखरी में परशु रईस मिल है, रईस मील से लगा गोदाम मे 60 बोरी धान प्रत्येक बोरी मे 40 किलोग्राम भरा हुआ, जिसकी कीमत करीबन 60 हजार रूपये, भर्ती धान रखा हुवा था जिसे दिनांक 07.03.26 के रात्रि 10.00 बजे गोदाम मे ताला लगाकर घर चला गया था, दिनांक 08.03.26 के सुबह जब आकर देखा तो गोदाम का ताला टुटा हुआ था व गोदाम मे रखे 60 बोरी धान को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर थाना में आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस कायम कर आरोपी की पता तलाश की जा रही थी, मुखबिर सूचना पर 01.सोनूलाल मोंगरे उम्र 20 साल एवं 02.मनमोहन सारथी पिता हरिदयाल सारथी उम्र 19 साल साकिनान लाती थाना सिंघोडा जिला महासमुंद के कब्जे से 60 बोरी धान प्रत्येक बोरी में 40 कि.ग्रा. भरी हुई 24 क्विटंल धान किमती 60 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त काला लाल रंग की मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक सी जी 06 एचडी 3151 कीमती 40 हजार रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

**01-बिन्दुसागर मोंगरे पिता सोनूलाल मोंगरे उम्र 20 साल*

*02- मनमोहन सारथी पिता हरिदयाल सारथी उम्र 19 साल* *साकिनान लाती थाना सिंघोडा जिला महासमुंद**

जप्त संपत्ति 

*1. 60 बोरी धान प्रत्येक बोरी में 40 कि.ग्रा. भरी हुई 24 क्विटंल धान किमती 60 हजार रूपये। जप्त जूमला कीमत 17000 रूपये,*

*2. घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक सी जी 06 एच डी 3151 कीमती 40 हजार रूपये*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here