रायपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत: हफ्तेभर बाद मिल रही डिलीवरी, एजेंसियां बोलीं– स्टॉक नहीं आ रहा

0
64

रायपुर। CG DASTAK

राजधानी रायपुर में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि पहले जहां गैस सिलेंडर की बुकिंग के 1 से 2 दिन के भीतर डिलीवरी हो जाती थी, वहीं अब उपभोक्ताओं को लगभग एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ रहा है।

एजेंसियों ने बताया – स्टॉक की कमी

गैस एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल गैस का पर्याप्त स्टॉक नहीं आ रहा है, जिसके कारण डिलीवरी में देरी हो रही है। कई उपभोक्ताओं को एजेंसी की ओर से फोन कर कुछ और दिनों का समय मांगा जा रहा है।

उपभोक्ता हो रहे परेशान

रसोई गैस की इस कमी से शहर के हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। कई घरों में सिलेंडर खत्म होने के बाद भी समय पर नया सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, जिससे लोगों को खाना बनाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जल्द स्थिति सामान्य होने की उम्मीद

गैस एजेंसियों का कहना है कि जैसे ही नया स्टॉक पहुंचेगा, डिलीवरी की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। फिलहाल उपभोक्ताओं को कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here