
रायपुर। CG DASTAK
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट समिति द्वारा राजधानी के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम के आउटडोर ग्राउंड में महिला क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों ने भाग लिया, जहां फाइनल मुकाबले में उपाध्याय हॉस्पिटल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थंडर स्ट्राइकर को 40 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

पहला मुकाबला
उपाध्याय हॉस्पिटल बनाम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट लेडीज एडवोकेट
पहले मैच में उपाध्याय हॉस्पिटल की टीम ने 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाए। जवाब में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट लेडीज एडवोकेट की टीम 25 रन ही बना सकी। इस तरह उपाध्याय हॉस्पिटल 21 रन से विजेता रही।
दूसरा मुकाबला
थंडर स्ट्राइकर बनाम ओएसिस फर्टिलिटी
दूसरे मैच में थंडर स्ट्राइकर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 65 रन बनाए। जवाब में ओएसिस फर्टिलिटी की टीम 13 रन पर ही सिमट गई और थंडर स्ट्राइकर ने 42 रन से जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबला
उपाध्याय हॉस्पिटल बनाम थंडर स्ट्राइकर
फाइनल में उपाध्याय हॉस्पिटल की टीम ने 8 ओवर में 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर स्ट्राइकर की टीम 34 रन ही बना सकी। इस तरह उपाध्याय हॉस्पिटल ने 40 रन से शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि
कार्यक्रम में रूना शर्मा मुख्य अतिथि और टी.एन. रेड्डी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आयोजन में इनकी रही प्रमुख भूमिका
- छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट समिति की संस्थापिका/अध्यक्ष – किरण गोहानी
- सचिव – तमेश पुषम
- उपाध्यक्ष – अनीता विश्वकर्मा
- कोषाध्यक्ष – मनीषा साहू
- सहसचिव – कुंती सिंह
- विधि सलाहकार – गायत्री साहू
- संगठन सचिव – सुनीता यादव
- सदस्य – डॉ. शारदा पुरवा, दीपिका, सीमा, रीता, राशि
इन सभी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अवॉर्ड विजेता खिलाड़ी
- बेस्ट ऑलराउंडर: निर्मला (उपाध्याय हॉस्पिटल)
- बेस्ट बॉलर: सोनिया ध्रुव (थंडर स्ट्राइकर)
- बेस्ट बैट्समैन: चांदनी (उपाध्याय हॉस्पिटल)
यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।










