छत्तीसगढ़ विधानसभा आज फिर होगी गरम: दुर्ग में अफीम खेती मामला गूंजेगा सदन में, विपक्ष ला सकता है ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

0
105

रायपुर। CG DASTAK 

होली के अवकाश के बाद आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई फिर शुरू हो रही है। इस सत्र में दुर्ग जिले में भाजपा नेता के खेत में मिली अवैध अफीम की खेती का मामला सदन में जोरदार तरीके से उठने की संभावना है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है और इस पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।

इन विभागों पर होगी चर्चा

तय कार्यक्रम के अनुसार आज सदन में मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम सदन के पटल पर विभिन्न पत्र प्रस्तुत करेंगे।

दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए गए

आज विधानसभा में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए गए हैं। इन्हें विधायक भावना बोहरा और विधायक ब्यास कश्यप द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

इसके अलावा सभापति गोमती साय द्वारा विभिन्न प्रतिवेदनों की प्रस्तुति भी की जाएगी।

अनुदान मांगों पर चर्चा की शुरुआत

आज से विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा की शुरुआत होगी। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी चर्चा में शामिल रहेंगे।

होली के बाद शुरू हो रहे इस सत्र में अफीम खेती जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर सदन में तीखी बहस और राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here