मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, मटर तोड़ने के आरोप में मासूम बच्चों को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

0
47

बलरामपुर | cg dastak

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुवा में खेत से मटर तोड़ने के शक में गांव के छोटे-छोटे बच्चों को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस अमानवीय सजा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया है, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया।

👶 पिता की शिकायत, बच्चे मानसिक रूप से आहत

पीड़ित बच्चे के पिता ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि बच्चों की उम्र बेहद कम है, इसके बावजूद उनके साथ क्रूरता की गई। इस घटना के बाद बच्चे डरे-सहमे और मानसिक रूप से आहत हैं।

🚓 पुलिस जांच में जुटी, सख्त कार्रवाई का भरोसा

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि बच्चों के साथ हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इलाके में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

👉 cg dastak इस मामले पर नजर बनाए हुए है। जांच में जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, आपको अपडेट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here