Raipur Breaking: CM निवास के पास दुकान में भीषण आग, भगत सिंह चौक क्षेत्र में मचा हड़कंप

0
57
  • रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के पास भगत सिंह चौक स्थित एक दुकान में अचानक लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से भड़की कि कुछ ही मिनटों में लपटें दुकान के अन्य हिस्सों तक फैल गईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दमकल और पुलिस को तत्काल सूचना

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। आग की ऊंची उठती लपटों को देखकर स्थानीय लोग दहशत में हैं।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

आग का कारण स्पष्ट नहीं — कई दुकानें प्रभावित होने की आशंका

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

हालांकि नुकसान का अनुमान अभी नहीं लगाया जा सका है, लेकिन प्राथमिक जानकारी के अनुसार कॉम्प्लेक्स की कई दुकानों के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here