महासमुंद में 159 पेड़ों की अवैध कटाई, मांझी सेना की 23 महिलाएं-पुरुष गिरफ्तार

0
78

महासमुंद। जिले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मांझी सेना से जुड़ी 23 महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इन पर 159 पेड़ों की अवैध कटाई और मेड़ बनाने का आरोप है। पूरा मामला छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम बारनवापारा परियोजना मंडल रायपुर के सिरपुर परिक्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 80 में करीब 2.33 हेक्टेयर क्षेत्र में लगे 159 मिश्रित पौधों को रायकेरा गांव के कुछ लोगों ने अवैध रूप से काटा और वहां साफ-सफाई कर खेती के लिए मेड़ बना ली। अधिकारियों ने पहले इन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।

इसके बाद वन अमले ने 20 महिलाओं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, गिरफ्तार लोगों का कहना है कि उन्होंने पेड़ नहीं काटे, केवल छोटे झाड़ हटाकर फलदार पौधे लगाए हैं।

गौरतलब है कि वन विकास निगम के अनुसार इस अवैध कटाई से शासन को 23,562 रुपए का नुकसान हुआ है। गिरफ्तार महिलाओं में कुछ पंच, मितानिन और आंगनबाड़ी सहायिका भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here