जांजगीर में 4320 नशीले टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार — सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
86

जांजगीर-चाम्पा। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4320 नशीले टैबलेट के साथ आरोपी सन्नू कश्यप को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी से एक बाइक और 8 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं। जब्त किए गए नशीले टैबलेट की कीमत करीब 42,768 रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केरा रोड, जांजगीर में आरोपी नशीले टैबलेट लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा।

एसपी विजय पांडेय ने बताया कि जिले में नशीले टैबलेट और सिरप की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि टैबलेट कहां से लाया गया था और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस अब पूरे गिरोह को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here