
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना वारदात को अंजाम दिया है। भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की नक्सलियों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना की जिम्मेदारी भाकपा (माओवादी) की माड़ेड़ एरिया कमेटी ने ली है। मामले की पुष्टि बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने की है।
📍 घटना का विवरण:
जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना इलमिडी क्षेत्र के ग्राम मुंजाल कांकेर की है। भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम काफी समय से नक्सलियों के टारगेट पर था। नक्सलियों ने पहले भी उसे कई बार चेतावनी दी थी।

बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात लगभग 4 से 5 नक्सली सादे वर्दी में पूनम सत्यम के घर पहुंचे और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा फेंका, जिसमें माड़ेड़ एरिया कमेटी ने इस घटना की जिम्मेदारी स्वीकार की है।

👮 पुलिस की कार्रवाई:
बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र ने बताया कि घटनास्थल के लिए पुलिस बल रवाना कर दिया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
📌 CG Dastak न्यूज










