चिरिमिरी नगर निगम के वार्डों का बुरा हाल, सेंट्रल बैंक के बाहर सफाई बेहाल

0
100

निगम प्रशासन की लापरवाही से नागरिक परेशान

चिरिमिरी। नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सेंट्रल बैंक के बाहर कचरे का ढेर और गंदगी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और बैंक आने वाले ग्राहकों को दुर्गंध और गंदगी के बीच गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निगम प्रशासन को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। सफाई कर्मियों की अनियमित उपस्थिति और निगरानी के अभाव में स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।

नागरिकों ने नगर निगम से तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here