बिलासपुर: नशे के कारोबार से खरीदी गई 1.20 करोड़ की संपत्ति फ्रीज – पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
89

बिलासपुर। अवैध नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का अभियान लगातार तेज़ है। इसी क्रम में पुलिस ने नशे के धंधे से कमाए गए पैसों से खरीदी गई संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अजय चक्रवर्ती ने अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के नाम पर आलीशान मकान और जमीन खरीदी थी। पुलिस ने इन संपत्तियों को चिन्हित कर करीब 1.20 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति फ्रीज कर दी।

फ्रीज की गई संपत्तियां सिरगिट्टी के आवासपारा और टिकरापारा इलाके में स्थित हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने बताया कि विवेचना के बाद अजय चक्रवर्ती की पत्नी और गर्लफ्रेंड के नाम पर बने मकानों की जब्ती के लिए साफ़ेमा कोर्ट, मुंबई को प्रतिवेदन भेजा गया है।

🔸 कैसे हुआ खुलासा:

पुलिस ने पहले दर्ज एनडीपीएस प्रकरणों की फाइलें खंगालने के लिए सीएसपी निमितेश सिंह को जिम्मेदारी दी थी। जांच के दौरान 2021 के तोरवा थाना के एक प्रकरण में अजय चक्रवर्ती का नाम सामने आया। एसएसपी ने फाइल को दोबारा खोलकर संपत्ति की जांच के आदेश दिए। इसके बाद प्रधान आरक्षक प्रभाकर सिंह ने गहन जांच कर आरोपी की पत्नी और गर्लफ्रेंड के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों को चिन्हित किया।

🔹 इनाम और सराहना:

उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी ने प्रधान आरक्षक प्रभाकर सिंह को 500 रुपए का कैश रिवॉर्ड देकर सम्मानित किया और उनके नाम को सेवा पुस्तिका में अंकित किया।

📌 अब तक की कार्रवाई:

अब तक बिलासपुर जिले में 6 प्रकरणों में 17 आरोपियों की लगभग 7 करोड़ रुपए की अवैध संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here