बिलासपुर: कुएं में गिरने से 52 वर्षीय ग्रामीण की मौत, मल्लाहार में देर शाम हुआ हादसा

0

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ CG DASTAK 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मल्लाहार में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। मेला चौक स्थित कनकन कुएं में गिरने से ईश्वर यादव की जान चली गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक ईश्वर यादव मल्लाहार के वार्ड क्रमांक 12 के नईयापारा निवासी थे। घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

साथी के साथ कुएं के पास बैठे थे ईश्वर यादव

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय ईश्वर यादव अपने एक साथी के साथ कनकन कुएं के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान वह अचानक कुएं में गिर गए और गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल मल्लाहार पुलिस को सूचना दी।

मशक्कत के बाद निकाला गया शव

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कुएं में ईश्वर यादव की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी स्थित मरच्यूरी भेज दिया।

कुएं में गिरने की परिस्थितियों की जांच

फिलहाल मल्लाहार पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ईश्वर यादव किन परिस्थितियों में कुएं में गिरे। शराब के नशे में होने की आशंका भी जताई गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

CG Dastak — हर खबर, सीधा सच!

बिलासपुर और छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: www.cgdastak.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here