
रायपुर 30 जून 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके रिटायरमेंट के दिन पूरे प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर गर्म रहा कि अब अगला मुख्य सचिव कौन होगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी जैन की सराहना करते हुए कहा—
“अमिताभ जैन एक बेहतरीन अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अपनी कार्यशैली, ज्ञान और अनुभव से छत्तीसगढ़ को नई दिशा दी। उनके कार्यकाल का लाभ पूरे प्रदेश को मिला है। जो भी नया बदलाव होगा, वह निश्चित रूप से प्रदेश के हित में होगा।”
इस बीच, राज्यपाल रमेन डेका से अमिताभ जैन ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं देते हुए स्मृति चिन्ह और राजकीय गमछा भेंट कर सम्मानित किया।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अगला मुख्य सचिव कौन होगा। संभावित नामों में चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों की चर्चा है:
रेणु पिल्ले (1991 बैच)
सुब्रत साहू (1992 बैच)
अमित अग्रवाल (1993 बैच) – वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
मनोज पिंगुआ (1994 बैच) – वर्तमान में एसीएस पद पर कार्यरत
बताया जा रहा है कि नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच अहम बैठक भी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि आज ही नए मुख्य सचिव के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।छत्तीसगढ़ प्रशासन के लिए यह एक महत्वपूर्ण बदलाव का समय है, जिसमें अनुभवी नेतृत्व से आगे की दिशा तय होगी।










