रायपुर से नागपुर जा रही SUV की ट्रक से जोरदार टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत; 3 घायल

0

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर से नागपुर जा रही एक SUV की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे लाखनी तहसील के मानेगांव और पिंपलगांव के बीच हुआ। SUV में सवार लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई।

दो JCB की मदद से निकाले गए लोग

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि SUV ट्रक में फंस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गाड़ी को ट्रक से निकालने के लिए दो JCB मशीनों की मदद लेनी पड़ी।

3 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हुई है। वहीं तीन घायलों को सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here