शिक्षक दिवस विशेष __*शिक्षकों के प्रयास से बदला लालपुर स्कूल की तस्वीर* 

0

ग्रामीण अंचल में बसा छोटा सा गांव लालपुर स्कूल जो पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सद्भावना स्कूल के रुप में चिन्हांकित है लालपुर स्कूल को रोल मॉडल स्कूल के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।

लालपुर स्कूल को संवारने के लिए शिक्षकों ने अपनी पूरी उर्जा लगा दिए हैं कार्यालय ,कक्षा टाइलस ,पूट्टी, रंग रोगन से सुसज्जित है। शिक्षक व पालकों के प्रयास से सहयोग की राशि से अतिरिक्त अपूर्ण भवनों को पूर्ण कर पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो रही है। बच्चों के लिए पूरे कक्षाओं में प्रिंटरीच वातावरण , मुस्कान पुस्तकालय,जिससे बच्चों में सीखने सिखाने में बेहतर परिणाम मिल रहा है।

सद्भावना स्कूल लालपुर में संवैधानिक मूल्यों को लेकर पिछले वर्षों से कार्य चल रहा है जिससे नए-नए परिवर्तन देखने को मिल रहा है, सद्भावना स्कूल के कारण शाला प्रारम्भ एवं छुट्टी के समय प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राएं बिना लिंग भेद के लड़की और लड़का आगे पीछे ऊचाई के हिसाब से कताररबद्ध होकर प्रार्थना करते है। सभी बच्चे मध्यान्ह भोजन में बिना लिंग भेद के कतारबद्ध रूप से बैठकर मध्यान भोजन करते हैं, और अन्य कार्य सभी छात्र-छात्राएं मिलकर एक साथ करते हैं ।

प्रधान पाठक बृजपाल सिंह डाहिरे ने बताया कि हमारे स्कूल लालपुर के गौरव को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास नवाचारी शिक्षक श्री शांत कुमार पटेल जी का विशेष योगदान रहा है पर्यावरण संरक्षण व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सत्र 2022 में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण (शिक्षादूत) सम्मान जिसके फलस्वरूप 5000 रुपयें व प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया है। इसके पूर्व भी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बेमेतरा की ओर से एक्शन रिसर्च (क्रियात्मक अनुसंधान) के लिए सम्मान,उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2025, महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान, अरविंदो सोसाइटी की ओर से उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान,बीआरसी कार्यालय की ओर से ई – बुक सम्मान,अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य के लिए सम्मान, स्वच्छता, वृक्षारोपण, शाला प्रवेशोत्सव, मतदाता जागरूकता कार्यों के लिए जिला कलेक्टर महोदय के द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मान, शांतिकुंज गायत्री परिवार हरिद्वार की ओर से शिक्षक गरिमा सम्मान, कोरोना काल के दौरान गांव के मोहल्ले में कक्षा संचालन पढ़ाई की निरंतर बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायत कौड़ियां के सरपंच श्रीमती ममता चेलक जी के द्वारा प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित हो चुके हैं।

शान्त कुमार पटेल के द्वारा स्कूल में होने वाले विभिन्न गतिविधियां तीज त्यौहार, महापुरुषों की जयंती, एफएलएन मेला, बाल मेला, नशा मुक्ति अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, उल्लास नवभारत साक्षरता, माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम , न्यौता भोजन,स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता रहता है। शिक्षक शांत कुमार पटेल ने बताया कि प्रधान पाठक रामायण मनहरे, बृजपाल सिंह डाहिरे, संकुल समन्वयक सतीश कुमार कुर्रे, शिक्षक घनश्याम प्रसाद साहू,मोतीराम पात्रे, के विशेष मार्गदर्शन से नई ऊर्जा मिलती है जिनसे काम करने में खुशी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here