रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 इंजीनियरों के जोन बदले

0

आयुक्त संजीव मिश्रा ने जारी किए आदेश, कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया

रायपुर। CG DASTAK 

रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। नगर निगम आयुक्त संजीव मिश्रा ने सहायक अभियंताओं और उप अभियंताओं की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार नगर निगम के 19 इंजीनियरों के जोन बदले गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। सहायक अभियंताओं और उप अभियंताओं को विभिन्न जोनों में नई तैनाती दी गई है ताकि प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा प्रभारी कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जूनियर को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी कार्यपालन अभियंता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं सहायक अभियंता नितेश कुमार झा को जलप्रदाय और योजना शाखा का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

उप अभियंता शुभम तिवारी को भी नई जिम्मेदारी देते हुए नगर निवेश, जलप्रदाय और योजना शाखा में पदस्थ किया गया है। आयुक्त संजीव मिश्रा ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए दायित्व संभालने के निर्देश दिए हैं।

CG Dastak | हर खबर, सीधा सच!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here