छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन, चीन में जूनियर एशिया कप में दिखाएंगी दम

0

यादव और मधु सिदार को मिली टीम इंडिया में जगह, उप मुख्यमंत्री गीताअरुण साव ने वीडियो कॉल कर दी शुभकामनाएं

रायपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। प्रदेश की दो प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी गीता यादव और मधु सिदार का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में आयोजित जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण ले रहीं दोनों खिलाड़ियों के चयन से प्रदेशभर में खुशी की लहर है। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल के माध्यम से दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारियों की जानकारी भी ली।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार तथा संचालक तनुजा सलाम ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खेल अकादमी में निखरी प्रतिभा

दोनों खिलाड़ी प्रदेश की पहली आवासीय खेल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यहां वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो और मुख्य प्रशिक्षक अजीत लकड़ा के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा है।

किसान परिवार की बेटी मधु ने तय किया टीम इंडिया तक का सफर

जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम पोंगरो निवासी मधु सिदार किसान परिवार से हैं। उन्होंने सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, स्कूल नेशनल, इंटर जोन चैंपियनशिप और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स सहित कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। वर्तमान में वह भारतीय जूनियर टीम के साथ बेंगलुरु में प्रशिक्षण ले रही हैं।

गीता यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

कबीरधाम जिले के बोड़ला निवासी गीता यादव वर्ष 2024 से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने नीदरलैंड, बेल्जियम, अर्जेंटीना, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय दौरों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।

अब पूरे छत्तीसगढ़ की निगाहें चीन में होने वाले जूनियर एशिया कप पर टिकी हैं, जहां दोनों खिलाड़ी भारत के लिए पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here