माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, भाई अली से मिलने जाते समय तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई

0

झांसी के पास हुआ भीषण हादसा, कार सवार दो युवकों की मौत, तीन घायल; पुलिस ने तेज रफ्तार को बताया दुर्घटना की वजह

प्रयागराज/झांसी। CG DASTAK 

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (21) की गुरुवार सुबह झांसी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। वह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार, झांसी के पूछ थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह सामने आई है। वहीं, एक घायल ने हाईवे पर ईंट होने के कारण कार के अनियंत्रित होने की बात कही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि अतीक अहमद की 2023 में पुलिस कस्टडी के दौरान हत्या हो गई थी। उसका बेटा अली अहमद फिलहाल जेल में बंद है और अबान उससे मिलने जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here