सरायपाली किराना एवं एजेंसी संघ की वार्षिक बैठक संपन्न: नीरज अग्रवाल फिर बने अध्यक्ष

0

सरायपाली किराना एवं एजेंसी संघ 23 7 दिन गुरुवार को अपनी वार्षिक बैठक एवं पिकनिक उड़ीसा का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हरिशंकर में संपन्न हुई जिसमें व्यापारी एकता पर बल दिया गया और वरिष्ठ किराना व्यापारी जनो की उपस्थिति में किराना व्यापारी संघ का नया चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ जिसमें 3 वरिष्ठ जनों को संरक्षक बनाया गया है श्री घासीराम अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल अनुपमा स्टोर, मुकेश अग्रवाल ik नियुक्त किए गए और 8 वर्षों से अध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे नीरज अग्रवाल को फिर से अध्यक्ष, सचिव राजेश अग्रवाल कैलाश किराना  उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, राजेश मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन और कार्यकारिणी में मनोज जैन, नूर मोहम्मद, अजय अग्रवाल रामविलास, देवेंद्र अग्रवाल, राजकुमार साहू साहू किराना, पवन अग्रवाल पतरापाली, और रोहित अग्रवाल रोहित पान मसाला स्टोर से सर्वसम्मति से चुने गए इस बैठक में सभी व्यापारी बंधु व्यापार में आने वाली अपनी समस्याओं को संघ के सामने रखें और अपने विचार प्रस्तुत किय, कुछ व्यापारियों ने सरायपाली में चिल्लर की समस्या जिसके कारण व्यापार में बहुत दिक्कत आ रही है और ग्राहकों के सामने दुकानदार को कटे फटे नोटों से अपना काम चलाना पड़ रहा है इस समस्या के लिए संघ ने निर्णय लिया की अधिकारी गणों से बात करेंगे और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करेंगे और बैंक वाले हमारे संघ को चिल्लर नोट देते हैं तो हम सभी दुकानदारों को स्वयं वितरित कर देंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here