बालोद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, बेसुध हालत में मिली पीड़िता; 3 संदिग्धों की तलाश तेज

0

बालोद। CG DASTAK 

कांकेर निवासी महिला पर्यावरण पार्क के पास मिली, बयान के आधार पर अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला बालोद-दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग स्थित पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में मिली। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, राहगीरों द्वारा सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। होश में आने के बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की।

पीड़िता के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में तीन संदिग्धों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि महिला कांकेर जिले की रहने वाली है और उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है तथा संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

नोट: मामला जांच के अधीन है। आरोपियों की संलिप्तता और घटना के सभी तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here