CG Train Cancelled: 18 और 19 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर चेक करें स्टेटस

0

रायपुर। CG DASTAK 

भाटापारा-हथबंध सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने 8 ट्रेनों को किया रद्द, 2 ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित

रायपुर। अगर आप 18 और 19 जुलाई को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड या झारसुगुड़ा रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे के अनुसार, सुरक्षा कारणों से इस अवधि में कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव किया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

🚆 19 जुलाई

68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

🚆 18 और 19 जुलाई

68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर

58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर

58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर

🚆 18 जुलाई

68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

🚆 19 जुलाई

68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर

2 ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित

रेलवे के अनुसार, 18 और 19 जुलाई को:

🔹 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से ही रवाना होगी। यह ट्रेन गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

🔹 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर केवल बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन बिलासपुर से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

यात्रियों को हो सकती है परेशानी

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने के लिए यह कार्य आवश्यक है। हालांकि, इसके चलते रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और झारसुगुड़ा रूट के हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेलवे हेल्पलाइन या स्टेशन से अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here