कोरबा में संदिग्ध मौत: पैर में नुकीली वस्तु धंसने से युवक की गई जान, पुलिस हर एंगल से जांच में जुट

0

कोरबा CG DASTAK 

शराब के नशे में घर लौटा था युवक, अत्यधिक रक्तस्राव से अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में 29 वर्षीय युवक अंकित सोनवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, अंकित बुधवार को शराब के नशे में घर लौटा था। इसी दौरान वह कमरे के फर्श पर गिर गया, जिससे उसके पैर में कोई नुकीली वस्तु धंस गई। गंभीर चोट लगने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक के माता-पिता ड्यूटी पर थे। घर लौटने के बाद उन्हें बेटे की इस दर्दनाक स्थिति की जानकारी मिली।

सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस दुर्घटना, आत्मघाती और हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना के बाद कॉलोनी में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग भी इस रहस्यमयी मौत को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here