बलरामपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार; खेत में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

0

बलरामपुर। Cg dustak 

घर लौट रही महिला को बनाया बंधक, साड़ी से बांधकर गैंगरेप का आरोप; पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को दबोचा

बलरामपुर।छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घर लौट रही 48 वर्षीय महिला को तीन युवकों ने कथित रूप से बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता शनिवार शाम खेत की जुताई का पैसा देकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और सड़क किनारे खेत में ले गए।

आरोप है कि वहां आरोपियों ने महिला के हाथ-पैर उसकी साड़ी से बांध दिए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया गया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। बाद में पीड़िता ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली, क्योंकि वे उसी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। रविवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वहां अक्सर असामाजिक तत्वों और शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here