
जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक महासमुंद के निर्देशानुसार “विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक” का आयोजन सेजेस सरायपाली सभागार में दिनांक 11 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न में किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल.देवांगन,डीएमसी रेखराज शर्मा,सहायक संचालक प्रकाशचंद्र मांझी,एपीसी (समग्र शिक्षा) सम्पा बोस द्वारा बीईओ टीकमचंद पटेल,बीआरसीसी देवानंद नायक,विकासखंड के समस्त प्राचार्यों,समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों की उपस्थिति में क्रमश: एजेंडावार विस्तृत रुप से समीक्षा किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल.देवांगन द्वारा विभिन्न विषयों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया। उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए विद्यालयों को उत्कृष्ठ विद्यालय के रुप में विकसित करने योजनाबद्ध ढंग से सामुदायिक सहभागिता के साथ अनुकूल रूप से सामूहिक प्रयास करने प्रेरित किया।
शिक्षकों को समस्त दायित्वों/ जिम्मेदारियों का समय सीमा में निष्ठापूर्वक कार्य करने का स्पष्ट संदेश दिया।
सभी स्तरों पर मॉनिटरिंग तेज करने और प्रशासनिक कसावट लाने मजबूती से कार्य करने की जरूरत पर बल दिया जिससे जमीनी स्तर पर प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे। ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने प्रयास करने निर्देशित किया।
सभी सीएसी और प्राचार्यों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए योजना बनाकर शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु सजगता से कार्य करने निर्देशित किया साथ ही सभी विद्यार्थियों को पात्रता अनुसार विद्यार्थी हितमूलक योजनाओं का शत् – प्रतिशत लाभ दिलाने हेतु बिना कोताही बरते ज़िम्मेदारी से कार्य करने निर्देशित किया गया। जर्जर शाला भवनों में दुर्घटनाओं की आशंकाओं के मद्देनजर कक्षाएं संचालित न करने हिदायत दी गई एवं वी.एस.के.ऐप के माध्यम से अनिवार्य रुप से नियमित उपस्थिति देने आदेश पालन पर जोर दिया. उपलब्धि बढ़ाने/ उत्तरोत्तर प्रगति हेतु बच्चों की ग्रेडिंग या वर्गीकरण करते हुए बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन हेतु विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को प्लान तैयार कर कार्य करने निर्देशित किया।
उन्होंने सीएसी एवं प्राचार्यों में जोश भरते हुए बच्चों की उपलब्धि बढ़ाने समर्पित भाव से उत्कृष्ठ कार्य व्यवहार करने प्रेरित किया वहीं समय सीमा में शिक्षकों/कर्मचारियों के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने उचित कार्यवाही करने और शिक्षकों को भरपूर सहयोग देने हेतु ब्लॉक अधिकारियों को निर्देशित किया।
सरायपाली ब्लॉक के स्कूलों में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी किया।
जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) समग्र शिक्षा रेखराज शर्मा द्वारा बैठक एजेंडा अनुसार क्रमश: समीक्षा किया गया जिसमें प्रार्थना (7 मिनट 47 सेकण्ड) आयोजन एवं साउण्ड सिस्टम उपलब्धता की समीक्षा की गई वहीं प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों में भाषाई एवं गणितीय दक्षता में पारंगत करने समयसीमा में लक्ष्य प्राप्ति हेतु सतर्क किया। हिन्दी, अंग्रेज़ी विषय के विषयवस्तु का धाराप्रवाह पठन सुनिश्चितता, प्राथमिक में बच्चों को 20 एवं मिडिल में 25 तक पहाड़ा ज्ञान तथा गणितीय संक्रियाओं के साधारण सवालों को हल करने कौशल विकसित करने की जरुरत पर बल दिया। वहीं बोर्ड परीक्षाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने कहा। जिला प्रशासन की पहल “लक्ष्य महासमुन्द” कार्यक्रम के माध्यम से जिले के पांचवीं के बच्चों को नवोदय चयन,सैनिक स्कूल चयन परीक्षा एवं मिडिल स्कूल के बच्चों को प्रयास चयन परीक्षा, एनएमएमएसई की तैयारी हेतु अनुकूल पाठयक्रम तैयार कर विशेष कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही समग्र शिक्षा की योजनाओं की जानकारी देते हुए आवश्यक समीक्षा की गई।
सशक्त एमआईएस मॉनिटरिंग सिस्टम के संदर्भ में व्यापक जानकारी दी गई। भवन जानकारी, नियमित अनियमित विद्यार्थी जानकारी रखने की जरूरत पर बल दिया वहीं ड्रॉपबॉक्स से स्टूडेंट्स को शीघ्र इंपोर्ट करने और सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की ग्रेडिंगवार डाटा तैयार रखने कहा। अपार आईडी जनरेट करने,जाति प्रमाण पत्र बनवाने के कार्य में प्रगति लाने कहा वहीं आधार विहीन स्टूडेंट्स का शीघ्र आधार कार्ड बनवाने सहयोग देने कहा।
अपार विहीन स्टूडेंट्स का यदि डाटा त्रुटिपूर्ण है जो सुधार करने योग्य है तो स्कूल से एसओ थ्री फॉर्म भरवाकर बीआरसी कार्यालय में शीघ्र जमा करने कहा।
सहायक संचालक प्रकाशचंद्र मांझी द्वारा पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित करने समय सीमा में आवश्यक कार्यवाही करने कहा।
समीक्षा बैठक में सीएसी एवं प्राचार्यों द्वारा जमीनी स्तर की समस्याओं के संबंध में जानकारी दी गई ।
डीईओ,डीएमसी,सहायक संचालक,एपीसी का स्वागत सम्मान शिक्षा विभाग द्वारा बीईओ टी.सी. पटेल,बीआरसीसी डी.एन.नायक, प्राचार्य मंच संरक्षक/वरिष्ठ प्राचार्य सी.एल.पुहुप,सेजेस प्राचार्य जी.के. अरिल्ले,सीएसी संघ अध्यक्ष खिरोद्र सोनी,सीएसी ऋषि प्रधान,स्काउट गाइड संघ पूर्व सचिव हेमंत चौधरी द्वारा किया गया वहीं छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अनिल पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष किशोर कुमार रथ एवं पदाधिकारियों की टीम द्वारा भी अंगवस्त्र एवं बुके भेंटकर सम्मान किया गया।
बैठक में संचालन यशवन्त कुमार चौधरी द्वारा किया गया वहीं समीक्षा उपरांत आभार प्रदर्शन बीईओ टीकमचंद पटेल द्वारा किया किया गया।
समीक्षा बैठक के दौरान समस्त उपस्थित संकुल समन्वयकों एवं प्राचार्यों,स्थानीय सीएसी एवं सेजेस,बीईओ,बीआरसीसी स्टॉफ का खूब सहयोग रहा। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।










