भाजपा ने अरुण शर्मा को सौंपी एनजीओ प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी, शुभचिंतकों ने दी बधाई

0
11

चिरिमिरी। CG DASTAK 

भारतीय जनता पार्टी ने जिला मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरिमिरी (एमसीबी) में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अरुण शर्मा को एनजीओ प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा है। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रकोष्ठ जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

नवनियुक्त जिला संयोजक अरुण शर्मा ने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ के माध्यम से समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा जरूरतमंद हितग्राहियों को समय पर उचित सहयोग उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

अरुण शर्मा ने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर जनसेवा के कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को लेकर वे आम लोगों तक पहुंचेंगे तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here