भाजपा की संयुक्त कार्यसमिति बैठक में 2028 चुनाव की रणनीति पर मंथन, CM साय ने दिए कार्यकर्ताओं को चार मंत्र

0
26

रायपुर। CG DASTAK 

भाजपा की संयुक्त कार्यसमिति बैठक में 2028 चुनाव की रणनीति पर मंथन, CM साय ने दिए कार्यकर्ताओं को चार मंत्र जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार को पार्टी के सभी 17 प्रकोष्ठों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीति, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों को संगठन विस्तार और जनसंपर्क से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

मुख्यमंत्री साय ने दिए चार मंत्र

बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को चार महत्वपूर्ण मंत्र दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को:

“सिर पर बर्फ रखो” यानी हमेशा शांत और संयमित रहो।

“मुंह में मिश्री रखो” यानी व्यवहार और भाषा में मधुरता बनाए रखो।

“पैर में चक्र रखो” यानी संगठन के कार्यों के लिए हमेशा सक्रिय और गतिशील रहो।

पार्टी के प्रति अगाध श्रद्धा रखो, ताकि संगठन में आपसी भाईचारा और समर्पण बना रहे।

गांव-गांव तक पहुंचें सरकार की योजनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक जनसंपर्क करने और सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन को आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में कार्य करना होगा।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here