
महासमुंद जिले के प्रमुख व्यापारिक नगर सरायपाली में 40 करोड़ की लागत से गौरव पथ का निर्माण हो रहा है। इस गौरव पथ निर्माण की समय सीमा 5 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है, लेकिन काम अभी बहुत अधूरा है। इस गौरव पथ के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार, नियम विरुद्ध निर्माण, गुणवत्ताहीन सड़क और निर्माण, मनमाना क्रॉसिंग छोड़ना, नाली निर्माण में भारी अनियमितता, सड़क के एक तरफ नियम विरुद्ध जमीन होना, लापरवाही के साथ डिवाइडर की ऊंचाई कम करने की शिकायत कलेक्टर से लेकर सचिव तक की गई, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

सरायपाली नगर महासमुंद जिले का एक बड़ा व्यवसायिक नगर है और यहां सरायपाली नगर में 40 करोंड़ की लागत से गौरव पथ बन रहा है जिसमें भारी अनियमितता है। इस गौरव पथ को लेकर यहां के जो नागरिक है लगातार शिकायत कर रहे हैं, लगातार परेशान है और आपको मैं बता दूं कि 40 करोड़ से बनने वाली इस गौरव पथ की समय सीमा भी खत्म हो चुकी है। 5 अप्रैल को इसका काम पूरा हो जाना था पर आज तक यह काम पूरा नहीं हो सका है और इस गौरव पथ को लेकर यहां के जो सरायपाली के नागरिक हैं, नगरपालिका के जो नागरिक हैं, व्यवसायी हैं। इनको बहुत ज्यादा शिकायतें हैं।
इस मामले में सरायपाली के वरिष्ठ व्यापारी दिलीप गुप्ता

उनसे पूछे जाने पर गौरव पथ को लेकर क्या शिकायतें हैं आप बताएं। उन्होंने बताया की बहुत शिकायतें हैं। जो पहले मैं यहां पर पांच फीट का जो गौरवपथ का बनना था, डिवाइडर को सीधा आकर यहां पर आकर ढाई फीट दो फीट हो गया है और इसके साथ ही दुनिया भर के यहां पर क्रासिंग छोड़ा गया है जो अनावश्यक रूप से छोड़ा गया। जो पूर्व प्राक्कलन में नहीं था। किंतु अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य जो है। वर्तमान में उनको मतलब यह क्रॉसिंग छोड़ा गया। करीब करीब इन साढ़े छह किलोमीटर के गौरव पथ में लगभग 40 से 45 क्रासिंग छोड़ा गया है जो नियम विरुद्ध है।
जिसकी शिकायत की गई है और अभी शिकायत होने के बाद छोड़ गए क्रासिंग को बंद करने का काम अभी चालू है।
इस मामले में सरायपाली के वरिष्ठ व्यापारी कमल अग्रवाल

उनसे पूछे जाने पर ये जो सरायपाली नगर में 40 करोड़ की लागत से जो गौरव पथ बन रहा है। क्या समस्या है उन्होंने बताया कि इसमें जो अग्रसेन चौक से जयस्तंभ चौक तक रोड के एक साइड 35 फुट जगह सेंट्रल से ली गई है और एक तरफ 48 फुट ली गई है। इसलिए हम लोग को हमारे घर के सामने में मोटरसाइकिल खड़े करने के लिए जगह नहीं है।
उनसे पूछे जाने पर एक तरफ 35 फुट रोड के सेंटर से एक तरफ 48 फुट। बाकी पूरे गौरवपथ में रोड के सेंटर से 35 फुट में बना है। इससे क्या नुकसान हो रहा है आप लोगों को?
उन्होंने बताया कि हमको व्यापार में बहुत दिक्कत हो रही है। हमको मोटरसाइकिल पार्किंग करते नहीं बन रहा है। कोई कस्टमर हमारी दुकान पर आता है। कार पार्किंग करते हैं तो पुलिस वाले उसका चालान करते हैं।
इस मामले में महासमुंद कलेक्टर ने कहा टीम बनाकर जांच करवाने की बात कही है

गौरव पथ सरायपाली में जो निर्माण कार्य हो रहा है। पूर्व में बहुत सारी शिकायतें इसके निर्माण को लेकर आई थी और समय समय पर विभिन्न जांच भी हुई है और वहां पर दोषी जो हमारे इंजीनियर हैं उनके खिलाफ कार्यवाही हुई है और जैसा कि आप अभी बता रहे हो कि वहां पर अभी भी वर्तमान में जो निर्माण कार्य है उसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है तो उसमें एक थर्ड पार्टी टीम जिले से बनाएंगे। इसमें पीडब्लूडी के इंजीनियर रहेंगे। प्लस हमारे इंजीनियर रहेंगे वह जाकर इसकी जांच करेंगे और यदि इसमें थोड़ी सी भी सत्यता है कि वर्तमान में वहां पर निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है तो उसमें एक थर्ड पार्टी टीम जिले से बनाएंगे। इसमें पीडब्लूडी के इंजीनियर रहेंगे। प्लस हमारे इंजीनियर रहेंगे वह जाकर इसकी जांच करेंगे और यदि इसमें थोड़ी सी भी सत्यता है कि वर्तमान में वहां पर निर्माण कार्य में कोई भी यदि लापरवाही बरती जा रही है तो फिर जो भी आगे डिस्प्ले रिएक्शन हम लेंगे।










