सरगुजा में डबल मर्डर: घर में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में लाशें मिलीं, सिर पर चोट के निशान — इलाके में मचा हड़कंप

0
94

सरगुजा। जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरता में सनसनीखेज दोहरे हत्या कांड का मामला सामने आया है। एक घर के अंदर पति-पत्नी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। घटना से पूरे इलाके में खौफ और दहशत का माहौल फैल गया है।

सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घर को सील कर हत्या समेत सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है।

सिर पर गहरे चोट के निशान, हत्या की आशंका गहराई

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रीमा और उनकी पत्नी उर्मिला के रूप में हुई है। दोनों के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की संभावना को बल मिला है।

पुलिस का कहना है कि घटना की हर दिशा में जांच की जा रही है, फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

गांव में भय और आक्रोश का माहौल

ग्राम कुम्हरता में इस दोहरे हत्या कांड के बाद गांववाले दहशत में हैं। लोग घटना के पीछे के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि हत्या की गुत्थी जल्द सुलझाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here