श्री गौरीशंकर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली पद की शपथ

0

रायपुर। CG DASTAK 

रायपुर। श्री गौरीशंकर सेवा समिति का वार्षिक शपथ ग्रहण समारोह 30 अगस्त 2026 को वृंदावन हॉल, रायपुर में हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में समिति की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपने पद और दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

कार्यक्रम में समाज और क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। इनमें श्री व्यासदेव भोई (अधिवक्ता), श्री भगवानु नायक (अधिवक्ता), श्री जितेंद्र नायक (JCI अध्यक्ष), श्री नारायण बाग (गाडा महासभा अध्यक्ष) और सीमा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समिति के सामाजिक दायित्वों को आगे बढ़ाने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

नवनियुक्त पदाधिकारी:

अध्यक्ष: दुर्योधन पनका

उपाध्यक्ष: गौरी नायक

सचिव: दुर्गेश सिंह

कोषाध्यक्ष: ममता सुनानी

महासचिव: नीलम सोना

सह-सचिव: जगदीश सिक्का

स्वास्थ्य सचिव: डॉ. गोपाल महानंद

कार्यकारिणी सदस्य: इंदर नायक, चम्पा तांडी, सागर दीप, बबीता और हरीश बाग

समाज सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने श्री गौरीशंकर सेवा समिति द्वारा सामाजिक उत्थान, स्वास्थ्य सेवाओं और सहयोगात्मक कार्यों के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

नवनियुक्त अध्यक्ष दुर्योधन पनका ने अपने संबोधन में कहा कि पूरी टीम समाज के हितों की रक्षा और विकास के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेगी।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

जारीकर्ता: श्री गौरीशंकर सेवा समिति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here