
रायपुर। CG DASTAK
रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगी। इस संबंध में रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के साथ महिलाओं के अधिकारों और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई।

1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगा कार्यक्रम
महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा में हिस्सा लेंगी। संगठन के अनुसार, इस दौरान मतदाताओं के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ मतदाताओं के अधिकारों का विषय भी उठाने की बात कही गई।
31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी को देंगी श्रद्धांजलि
महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि 31 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के श्रद्धांजलि स्थल पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। इसके अगले दिन रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगी।
महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा पर चर्चा
राजीव भवन में हुई बैठक में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने आम जनता के अधिकारों से जुड़े विषयों को उठाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने पर चर्चा की।

बैठक में ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय, गंगा यादव, पूर्व महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे, पार्षद एवं ब्लॉक अध्यक्ष अंजुमन ठेबर, डॉ. करुणा कुर्रे, सबा अली, संगीता दुबे, प्रगति बाजपेयी, हजरून खान बानो, पूनम यादव, अंजना भट्टाचार्य, अनुसुइया राय, प्रमिला सोनवानी, भुवनेश्वरी डहरिया, पुष्पलता वैष्णव, विदुरानी प्रसाद, कल्पना सागर, शिल्पी तिवारी, अपर्णा फ्रांसिस और डिंपल खान सहित प्रदेश महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रदेश की प्रमुख खबरों के लिए पढ़ते रहें CG Dastak।
🌐 https://www.cgdastak.com









