रायपुर: वक्फ बोर्ड ने पुरानी बस्ती के तीन परिवारों को जारी किया नोटिस, 2 दिन में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी

0
159

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में रहने वाले तीन परिवारों को नोटिस जारी किया है। बोर्ड का कहना है कि ये परिवार कई दशकों से वक्फ की भूमि पर रह रहे हैं।

नोटिस में परिवारों को दो दिन के भीतर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

नोटिस दीपावली से एक दिन पहले मिलने से परिवारों में नाराजगी फैल गई है। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे पिछले 60 से 70 सालों से यहां रह रहे हैं और उनके पास 1948 व 1965 के रजिस्ट्री दस्तावेज मौजूद हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि अब तक वक्फ बोर्ड ने कभी इस जमीन पर दावा नहीं किया था, लेकिन अब अचानक नोटिस देकर उन्हें डराया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

वहीं, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इस नोटिस को सामान्य प्रक्रिया बताते हुए कहा कि तीन परिवारों को ही नोटिस भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here