
रायपुर। CG DASTAK
रायपुर। राजधानी रायपुर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर युवक से मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। पुराने बस्ती थाना क्षेत्र के कंकालीपारा के पास हुई इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर युवक के साथ मारपीट करने, बेल्ट से हमला करने और उसका मोबाइल फोन व एक्टिवा की चाबी छीनने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 16 अक्टूबर 2026 की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और गवाहों से पूछताछ की। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई।
आपसी लेन-देन के विवाद में वारदात
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने आपसी लेन-देन के विवाद में वारदात करना स्वीकार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल किया गया लाल रंग का चमड़े का बेल्ट और एक्टिवा की चाबी जब्त की गई है।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरेंद्र सिंह तोमर (37), निवासी प्रिय नगर, अग्रवाल कॉलोनी, डीडी नगर और आकाश पाण्डेय (38), निवासी महोबा बाजार, राजीव नगर, आमापारा के रूप में बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को 17 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में अपराध क्रमांक 545/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) में कार्रवाई की गई है। मामले की आगे जांच जारी है।
CG Dastak — हर खबर, सीधा सच!
वेबसाइट: https://www.cgdastak.com
—









