
रायपुर, 14 जुलाई 2025: राजधानी रायपुर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
👉 क्या है पूरा मामला?
कांकेर निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान फेसबुक के जरिए चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने खुद को पुलिस विभाग का कर्मचारी बताया। आरोपी ने पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 अक्टूबर 2024 को रायपुर बुलाया और बस स्टैंड से सीधे इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित एक खाली मकान में ले गया।
वहां आरोपी ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। होश आने पर आरोपी ने पीड़िता को बस में बैठाकर वापस भेज दिया।
इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का सिलसिला। आरोपी चन्द्रमा मिश्रा ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को रायपुर बुलाता रहा और कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
👉 एफआईआर दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर थाना डी.डी. नगर में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 275/25 धारा 64(2), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। डी.डी. नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
👤 गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
नाम: चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा
पिता का नाम: समय लाल मिश्रा
उम्र: 55 वर्ष
निवासी: इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, रायपुरा, डी.डी. नगर, रायपुर
👉 पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है, साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस आरोपी ने अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह की घटनाएं की हैं।
📢 CG Dastak अपील करता है कि अगर किसी को भी नौकरी, शादी या अन्य किसी लालच में इस तरह का झांसा दिया जा रहा हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
📰 रिपोर्ट: CG Dastak










